लिटिल एंजिल्स में मेला, बच्चों ने स्टाॅल लगाकर मनमोहा

उरई। झांसी रोड पर स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विद्यालय लिटिल एंजिल्स ऐजूकेशन सेंटर में हर वर्ष की भांति इस बार भी आकर्षक बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने विभिन्न स्टाॅल लगाकर लोगों का मनमोह लिया।
लिटिल एंजिल्स ऐजूकेशन सेंटर के प्रबंधक संजय गुप्त एवं प्रधानाचार्य श्रीमती अनामिका गुप्ता के मार्ग दर्शन एवं शिक्षकों की देखरेख में आयोजित बाल मेला में पधारे मुख्य अतिथि श्री विजय चैधरी प्रतिनिधि नगर पालिकाध्यक्ष उरई ने बाल मेला की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है क्योंकि बच्चे अत्यन्त प्रतिभाशाली होते हैं।
बाल मेला मेें बच्चों द्वारा करीब 8 स्टाॅल लगाये गये जिसमें ऐलीफेंटा आइसलैंड केवस की टीम के बच्चों में आर्यन, जयसोनी, आयुष्मान, अनुराग, हर्षित, खुशी चैधरी, इफात, ऋषभ यादव, अक्षरा, अमित पटेल आदि द्वारा चाट स्टाल, टेवो केबस की टीम के बच्चों में अखिल गुप्ता, प्रिंस वर्मा, पुनेन्द्र, दीक्षा, अंशुल, ऋषभ सागर, नमृता, राजप्रताप, विदित दीक्षित, अंजानी द्वारा स्वीट एवं दही बड़ा का स्टाॅल, पल्लवा केवस की टीम के बच्चों में आकांक्षा, लक्ष्मी, गौरव दिवाकर, पियूष, सुमित, देव सिंह, पार्थ, अमित, सिद्धान्त, नीरज द्वारा टी स्टाल, उदयगिरि केवस की टीम के बच्चों में रविंद्र, नेहा सिंह, दवकरन, विक्रम, दीपक, गौरव यादव, दृष्टि पटेल, सुभि अग्रवाल, निशा, प्रिया पाल द्वारा मोमोस व भेलपूरी का स्टाल, दुनगेश्वरी केवस की टीम के बच्चों में राहुल, मृदुल, विनय, धु्रव गुप्ता, दिव्यांश, अभय पटेल, अंशिका पटेल, शिवम सिंह, खुशी गुप्ता, अंशिका निरंजन द्वारा फ्रूट चाट स्टाल, बादामी केवस की टीम के बच्चों में प्रदुम्न, सुरभि यादव, स्नेहा कौशिक, भूपेंद्र, शिवांश पटेल, आयुष चैहान, गौरी, आयुष पटेल, हार्दिक यादव द्वारा कन्फैक्शनरी स्टाॅल एवं द केवस आॅफ जम्मू कश्मीर की टीम के बच्चों में मयंक सोनी, यश सेठ, नमन, निखिल, दीपांश, जयेश, अनुभव, अंकित, अंकित यादव, प्रिंसी पाल, युवराज सिंह, दीपेंद्र द्वारा पान स्टाल लगाये गये जो आकर्षण के केंद्र रहे और अभिभावकों व आगंतुकों का मनमोह लिया और स्टाॅलों से खूब जमकर खरीददारी की गई। बच्चों के इन स्टाॅलों में शिक्षक महरू, निशा, विक्रम, नितिन, शिव, अतुल, सुमेरा, रुचि, स्मृति, गुलनाज, अमित, इराम, हरीशंकर एवं संजू आदि का विशेष सहयोग रहा।
बाल मेंला के समापन उपरान्त विद्यालय के प्रबंधक संजय गुप्त एवं प्रधानाचार्य श्रीमती अनामिका गुप्ता ने बच्चों की हौंसला अफजाई कर बाल मेला एवं खेलकूंद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किये।

Leave a comment