जालौन-उरई। ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में विकलांग बच्चों की प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने कलाकृतियों और माॅडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा उजागर की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि कला किसी की मोहताज नही होती। यह प्रकृति द्वारा प्रदत्त उपहार है जिसे परिश्रम और प्रयास से निखारा जा सकता है। अध्यक्षता कर रहे नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर ने भी विकलांग बच्चों को प्रोत्साहित किया। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गौतम ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में संतोष शर्मा, विद्यासागर मिश्रा, चंद्र्रप्रकाश यादव, आलोक श्रीवास्तव, रमेश कुमार, अरविंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।







Leave a comment