मामला पकड़े जाने के बाद आबकारी निरीक्षक ने की सौदेबाजी
मोटी रकम लेकर ठेकेदार को दी क्लीन चिट
जालौन-उरई । सरकारी ठेके पर यहां आज आबकारी निरीक्षक ने हरियाणा से लाई गई तस्करी की अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा लेकिन लेनेदेन होने की वजह से बाद में वे इसकी लीपापोती करते देखे गये।
आबकारी निरीक्षक जेएन सिंह की टीम ने उक्त सरकारी ठेके पर अचानक दविश दी तो हरियाणा की शराब की बिक्री रंगे हाथ उनके पकड़ में आ गई। वहां तस्करी की शराब का भारी जखीरा मिला। पहले जेएन सिंह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का स्वांग करते रहे लेकिन इसी बीच उनकी मोबाइल पर ठेकेदार की बात हो गई जिसके बाद उनका सुर बदल गया। पूंछने पर उन्होंने हरियाणा की अंग्रेजी शराब मिलने की बात तो स्वीकार की लेकिन कहा कि इसका ठेकेदार से कोई संबंध नही है।
उधर ठेकेदार को क्लीन चिट देने के पीछे आबकारी निरीक्षक द्वारा उसके साथ बड़ी सौदेबाजी कर ली जाने की जनचर्चा है। कुछ लोगों ने इस मामले में आबकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन कर दिये हैं।






Leave a comment