जालौन-उरई। ब्लाॅक क्षेत्र के 40 शिक्षकों का वेतन बिना स्पष्टीकरण के रोके जाने से हड़कंप मच गया है। ब्लाॅक शिक्षक संघ की आपात बैठक इस मामले को लेकर आयोजित हुई जिसमें इस नाइंसाफी की निंदा करते हुए काटे गये वेतन को बहाल न किये जाने पर आंदोलन की धमकी दी गई।
ब्लाॅक शिक्षक संघ की बैठक ब्लाॅक अध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। इसमें कहा गया कि जिन शिक्षकों का वेतन काटा गया है। उनमें वे महिला शिक्षक भी शामिल हैं जो चाइल्ड केयर लीव पर थी। किस नियम के तहत उनका वेतन काटा जा सकता है। विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी पड़ेगी वरना शिक्षक संघ शिक्षक साथियों के उत्पीड़न के खिलाफ ईट से ईट बजा देगा। बैठक में अरविंद श्रीवास्तव, ओमनारायण दीक्षित, रामराजा निरंजन, देवेंद्र द्विवेदी, रविंद्र सिंह, प्रशांत पुरवार, अरविंद निरंजन, मनीष समाधिया, बृजेंद्र दूरवार आदि उपस्थित थे।







Leave a comment