उरई। शनिवार को देर शाम जालौन-बंगरा रोड पर लहरउआ के पास दो बाइक 12065564_1515048802143994_20145587447710710_nआमने-सामने भिड़ गई। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जालौन-बंगरा रोड पर रूरा की ओर जा रही बाइक यूपी 92 जे 0361 सामने से आ रही क्योलारी के मंगल सिंह (28वर्ष) की बाइक यूपी 92 जे 6604 से भिड़ गई। जिसमें रूरा निवासी अमित सिंह (30वर्ष), ओम प्रकाश सिंह (31वर्ष) और उक्त क्योलारी निवासी मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment