cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। जिला अधिवक्ता संघ के नये चुनाव के पहले स्वास्थ्य के आधार पर एल्डर्स कमेटी के चैयरमेन यज्ञदत्त त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की सूचना उ.प्र. बार काॅउन्सिल इलाहाबाद के अध्यक्ष के अलावा जिले के चुनाव अधिकारी अकबर अली, वरिष्ठ सदस्य जगत नारायण गुप्ता, वीरेंद्र पाल सिंह, लाजपत राय सक्सेना और जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार श्रीवास्तव और महासचिव अरविंद कुमार गौतम को भी भेज दी है।
अनुमान है कि एल्डर्स कमेटी के चैयरमेन के इस्तीफे से बार संघ की चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होगी। नये अध्यक्ष का पदारोहण अकबर अली, जगतनारायण गुप्ता, वीरेंद्र पाल सिंह और लाजपत राय सक्सेना में से किसी का होगा।

Leave a comment