उरई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना के पास बैरागढ़ से दर्शन कर कर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर लौट रहे लोगों की ट्राली में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ट्राली पलट गई और उसमें सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम बिरगुवां खुर्द निवासी किरन पत्नी रामेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह पुत्र अच्छे लाल, वैभव पुत्र रामेंद्र, नारायण दास पुत्र परमोले, प्रीति पुत्री रामेंद्र, मनोरमा पत्नी युवराज, चंद्रकला पत्नी रामशरण, राधे पुत्र अच्छेलाल, प्रतीक्षा पुत्री अरविंद, तन्वी पुत्री अभय, निधि पत्नी रामजी, सोनम पत्नी अभय, दीक्षा पत्नी अरविंद बैरागढ़ मंदिर में दर्शन करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गये हुए थे। दर्शन करके वापस लौटते समय जैसे ही ट्रैक्टर पिरौना स्थित पैट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी और ट्राली पलट गई जिससे उसमें सवार उक्त सभी लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी पर सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उधर ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया है।






Leave a comment