उरई। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पड़कुला के पास बीती रात बाइकों की भिंडत में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घायल हुए लोगों की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया है।
कस्बा माधौगढ़ के मोहल्ला गांधी नगर निवासी धर्मेंद शाक्यवार (28वर्ष) पुत्र भारत अपने रिश्तेदार बलवान सिंह व बिटटन के साथ सिरसा थाने के ग्राम गंगौली में एक समारोह में शामिल होने गये थे जहां से देर रात वापस लौटते समय पड़कुला के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिडं़त हो गई। जिसमें धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी पर एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया और अन्य घायलों को मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।






Leave a comment