उरई। कालपी क्षेत्र में स्कूल जा रहे कक्षा 6 के छात्र की साइकिल में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
निवाड़ी थाना कालपी निवासी राम शंकर का पुत्र रमाकांत साइकिल से पढ़ने के लिए बरदौली जा रहा था। रास्ते में कुकरताल मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Leave a comment