cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। उपजिलाधिकारी माधौगढ़ की अदालत में प्रैक्टिशनर ओमप्रकाश श्रीवास्तव गोरा वाले का लंबी बीमारी के बाद निधन होने पर जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में संघ की शोक सभा जिलाध्यक्ष प्रदुम्न कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन कर्मक्षेत्र अवस्थी ने किया। इसमें दिवंगत अधिवक्ता की स्मृति में दो मिनिट का सामूहिक मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में दयाराम अहिरवार, यूसुफ इश्तियाक, रतन दीप तिवारी, रमाकांत द्विवेदी, देवेंद्र तोमर, राजेश सक्सेना, कल्याण तिवारी, शिवेश सेंगर, सुभाष श्रीवास्तव, भगवती शरण व्यास उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे।

Leave a comment