न्यामतपुर-उरई। मदारीपुर-कालपी रोड पर सिरसा कलार में इलाहाबाद बैंक के पास लगभग पांच सौ मीटcropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgर लंबाई में भीषण गडढा हो गया है। जिससे किसी भी दिन बड़े हादसे की आशंका गहरा रही है। हालांकि यहां सीसी निर्माण के लिए बजट की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन काम अभी तक शुरू नही हुआ। जिससे इस रोड पर आवागमन करने वाले राहगीरों से लेकर सिरसा कलार के दुकानदार तक अधीर हो रहे है जिन्हें रोड की इतनी भयंकर दशा की जबर्दस्त कीमत चुकानी पड़ रही है।
मदारीपुर-कालपी रोड जिले के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। जिसका दर्जा एमडीआर से बढ़ाकर प्रांतीय मार्ग करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। बावजूद इसके वर्तमान में यह रोड दुर्दशा की इंतहा पर पहुंच गया है। दर्जनों गांवों के लोग इस रोड के खराब होने से रोजाना परेशान होते हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थित सिरसा कलार में इलाहाबाद बैंक के सामने है। जहां गडढों के कारण स्थाई रूप से जल भराव रहने के चलते रोड पर झील जैसा दृश्य दिखाई देता है। आये दिन वाहन चालक इसमें गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। यहां सीसी निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन कार्य शुरू होने में विलंब से ग्रामीण बहुत बेचैन हैं। उन्हें एक-एक दिन भारी गुजर रहा हैं। उधर लोक निर्माण विभाग के सूत्रों ने बताया कि कार्य में देरी पंचायत चुनाव की अधिसूचना के चलते हो रही है। अधिसूचना समाप्त होते ही रोड का निर्माण शुरू करा दिया जायेगा।

Leave a comment