उरई। शहर के अजनारी रोड पर आज देर शाम अज्ञात तीन लोगों ने एक युवक की मारपीट करके मोबाइल और जंजीर छीन ली। मोहल्ला रामनगर निवासी मयंक कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर घटना की जानकारी दी है। उसका कहना है कि वह कैमरे का काम करता है। शाम को घर जा रहा था तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी साथ ही उसके पास से सोने की जंजीर और मोबाइल छीन ले गये। इस मामले में कोतवाल आलोक सक्सेना का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है मामले की जांच कराई जा रही है।






Leave a comment