उरई। शुक्रवार को12065564_1515048802143994_20145587447710710_n शहर में आये विद्युत विभाग चीफ इंजीनियर पीके जैन ने विभाग के अधिकारियों की राजस्व वसूली को लेकर जो पेंच कसे आज उसका नजारा साफ नजर आया। जिसमें राजस्व की वसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए पूरा विभाग सड़कों पर उतर आया। जिसकी कमान स्वयं अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने संभाली। अधीक्षण अभियंता समेत अधिशाषी अभियंता, एसडीओ व समस्त जेई टीम में मौजूद रहे। सुबह से ही शहर में टीम ने धमाचैकड़ी मचा दी थी। देर शाम तक चले चैकिंग अभियान में 31 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही 227 लोगों के कनेक्शन भी काट दिये गये। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने 13 लोगों से 9 लाख रुपये का समन शुल्क भी वसूला। अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने बताया कि राजस्व की वसूली बढ़ाने के लिए रविवार को भी कार्यालय खोला जायेगा जिसमें बकायदारों का भुगतान जमा कराया जायेगा।

Leave a comment