कोंच-उरई। चुनाव के लिये बाहर धंधे से लौटे एक परिवार के कोंच स्थित सूने घर में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया और लाखों की नगदी जेबर पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक नया पटेल नगर ब्लॉक के पीछे रहने बाले अनवर मंसूरी पुत्र मदारबख्श जो मूलतरू ग्राम कुंवरपुरा के रहने बाले हैं और बाहर मेरठ में पानी पूड़ी व आइस्क्रीम का धंधा करते हैं। चुनाव के चलते वह मेरठ से घर आये थे और वोट डालने के लिये बीते रोज अपने ग्राम कुंवरपुरा गये थे। रात में घर सूना देख अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर नगदी अस्सी हजार तथा सोने का मंगलसूत्र, कान के बाला, तोडिया बिछिया तथा कई जोड़े नये कपड़ों पर झाड़ू फेर गये। आज मोहल्ले बालों ने दरबाजे का ताला गायब देख उन्हें गांव में सूचना दी और उन्होंने सुबह घर आकर जब सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गये और कोतवाली में शिकायत की है।






Leave a comment