उरई। शहर के जिला अस्पताल के समीप एक स्कार्पियों ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियों को पकड़ लिया और थाने ले आई। उधर घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घायल जीतू (18वर्ष) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी इंदिरा नगर किसी काम के बाद घर वापस जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।






Leave a comment