आजम खां कार्यक्रम में करेगे मुख्य अतिथि के रूप में सिरकत
उरई। फरवरी माह
की 22 तारीख को शहर के टाउन हाल मैदान में 101 सर्व धर्म समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास मंत्री आजम खान और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीज प्रमाणीकरण लखनऊ के पूर्व राज्यमंत्री मौलाना इकबाद कादरी सिरकत करेगें। सम्मेलन के आयोजक समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष हामीद शाह कादरी और मोहम्मद चांद खान होंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोषध्यक्ष मुन्ना लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष अपना सगीर, अरविंद कुमार और विशिष्ट सहयोगियों में संजीत यादव, अकबर मंसूरी, अफसर कुरैशी, जान मोहम्मद, मो. सलीम भंडारी, मुन्ना अंसारी, रहूफ मंसूरी, रामकुमार कुशवाहा, मुन्ना पाल, करन सिंह यादव, विश्वनाथ सिंह ठेकेदार, हरीश सिंह यादव मौजूद रहेगें। साथ ही कार्यक्रम का संचालन मौलाना शफीक कादरी द्वारा किया जायेगा।






Leave a comment