उरई। डाॅ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांगे्रस कमेटी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक गोष्ठी आयोजित की जिसकी अध्यक्षता चैधरी श्याम सुंदर और संचालन शहर अध्यक्ष डाॅ. रेहान सिददकी ने किया। इस दौरान कई कांग्रेसियों ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
शहर के अंबेडकर चैराहे पर स्थित डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित की गई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष चैधरी श्याम सुंदर व शहर अध्यक्ष रेहान सिददकी ने कहा कि बाबा साहब केवल दलित वर्ग के ही नही बल्कि सर्व समाज के मसीहा थे ऐसे महापुरुष को हम सब उनके परिनिर्वाण दिवस पर बारमबार नमन करते हैं। उन्होंने भारतीय संविधान में दबे, कुचले लोगों को आरक्षण की व्यवस्था उपलब्ध कराकर समाज में सम्मान दिलवाया और सामाजिक एकरूपता स्थापित की। पीसीसी सदस्य रामेश्वर दयाल दीक्षित, सीताराम वर्मा, छाया पालीवाल, संतराम नीलांचल, दीपांशु समाधिया, असगरी बेगम ने कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने देश के अंदर एक ऐसे संविधान की रचना की जिसमें उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया एवं नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था देकर शोषित समाज का उत्थान किया। गोष्ठी में कहा गया कि देश के अंदर कांग्रेस पार्टी के आवहान पर बाबा साहब के अथक प्रयासों से साइमन कमीशन भारत आया जिसने देश के कोने-कोने में जाकर देखा कि लोगों के अंदर छुआछूत की भावना जबर्दस्त थी। उसकी रिपोर्ट पर ही शोषित समाज को उत्थान व कमजोर लोगों के लिए राजनीति व नौकरियों में सरकार की ओर से आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई। इस दौरान अमिताभ दीक्षित, वीरेंद्र दीक्षित, राजीव तिवारी, आरडी पाल, अभिषेक पाठक, राम पटैरिया, राजीव नारायण मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।






Leave a comment