जालौन-उरई। कोतवाली के ठीक पीछे तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बगल में स्थित एक कनफेक्शनरी की दुकान में अज्ञात चारों ने जैक से शटर उठाकर लगभग 30 हजार रूपए का सामान पार किया तो वहीं, पास में ही स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने 45 हजार रूपए नकद व लगभग डेढ़ लाख रूपए के जेवरात उड़ाए। पीड़ित दुकानदार व गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के लौना रोड स्थित मुहल्ला नया खंडेराव में कोतवाली के पीछे तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बगल में कृष्ण मुरारी की कनफेक्शनरी की दुकान है। शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने उक्त दुकान को निशाना बनाते हुए जैक लगाकर शटर को उठा लिया तथा उसमें रखा लगभग 30 हजार रूपए का सामान चुरा ले गए। सुबह जब लोग मांरनिंग वाक पर गए तभी लोगों की उस दुकान पर नजर पड़ने पर व्यक्तियों द्वारा पीडित दुकानदार को सूचना दी गई जिसपर पीड़ित दुकानदार दौडता हुआ अपनी दुकान पर पहुचा तो दुकान का सामान गायब देख उक्त दुकानदार के उसके होश उड़ गए। जिसके बाद उसने चोरी की सूचना कोतवाली में दी।
उधर, लौना रोड पर ही उक्त दुकान के पास में ही महेशचंद्र गुप्ता का मकान स्थित है। जिसमें कृष्णपाल किराए से रहते हैं। शनिवार को वह अपने परिवार सहित एक विवाह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। तभी अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को भी निशाना बनाया। चोर पीछे से उनके घर की दीवाल फांदकर अंदर घुस आए और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 45 हजार रूपए नकद सहित लगभग डेढ़ लाख रूपए के सोने चोदी के जेवरात पार कर ले गए। सुबह जब वह घर वापस आए तो उन्होंने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का मुआयना कर कार्यवाही शुरू की।






Leave a comment