12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा की बैठक 10 दिसंबर को अधिवक्ता भवन स्थित राजेंद्र रावत सभागार में अपरान्ह डेढ़ बजे आहूत की गई है। इसके पहले एल्डर्स कमेटी द्वारा अधिवक्ता संघ के नये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा और इसी बीच कमेटी के चैयरमेन यज्ञदत्त त्रिपाठी के इस्तीफे से मची उथल-पुथल के बीच अधिवक्ता संघ की बैठक आज अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसका संचालन महासचिव अरविंद गौतम ने किया। इस बैठक में उक्त बिंदुओं पर गहन चर्चा आयोजित की गई। बाद में जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष कर्मक्षेत्र अवस्थी ने बताया कि इन स्थितियों पर सभी वकीलों की सर्वसम्मति से निर्णय लेने के निश्चय के तहत उक्त बैठक आहूत की गई।

Leave a comment