उरई। फर्जी मतदान व हिंसा रुकवाने के लिए गुलौली गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को एक ज्ञापन देकर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की मांग की है।
सोमवार को गुलौली गांव के लोग तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने एसडीएम गोरेलाल शुक्ला को दिए गए ज्ञापन में बताया कि 9 दिसंबर को मतदान होना है, जिसमें हिंसा व झगड़ा न हो उसे रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाये। एसडीएम श्री शुक्ला ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कहा कि चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जायेगा। फर्जी मतदान के बारे में कहा कि वोटर लिस्ट में जिन लोगों के नाम हैं वही वोट डालेंगे। फर्जी मतदान करते पाये गये तो उनकी खैर नहीं। इस मौके पर जाकिर, सैफ, जहीर, सलमान, जलालुद्दीन सहित कई लोग मौजूद रहे।






Leave a comment