जालौन-उरई। तहसील क्षेत्र के एक ग्राम में मतदान के दौरान मतदान बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी द्वारा फर्जी मतदान की शिकायत ग्रामीणों द्वारा किए जाने तथा निर्वाचन कार्य में बाधा डालने की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने अनुशासनिक कार्यवाही के लिए जिला निर्वाचन को अपनी संस्तुति भेजी पर उपजिलाधिकारी ने अनुशासिक कार्यवाही किए जाने के लिए निर्वचन आयेग को पत्र लिखा।
तहसील क्षेत्र के ग्राम नगरी में मतदान के दिन माधौगढ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मे प्रधानाचार्य के पद पर तैनात संजय कुमार दिवाकर को मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। उक्त अधिकारी द्वारा चुनाव समाप्ति के समय किसी प्रत्याशी के पक्ष में स्वयं कुछ फर्जी मत मतपेटिका में डाल दिए थे। मौके पर मौजूद प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं ने उक्त पीठासीन अधिकारी को मतदान करते हुए देख लिया था। जिसपर अभिकर्ताओं द्वारा काफी हो हल्ला कर उक्त मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी प्रेमचंद्र यादव से की थी। जिस पर तत्काल ही उपजिलधिकारी प्रेमचंद्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। जिस पर उक्त पीठासीन अधिकारी द्वारा अपनी गलती उक्त दोनो अधिकारियों के समक्ष स्वीकार की थी। जिसपर उपजिलाधिकारी ने यह कृत्य निर्वाचन आयोग के निस्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया जैसे महत्व पूर्ण कार्य मे बाधा डालने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरती जाने पर अपनी संस्तुति रिपोर्ट जिला निर्वाचन आयोग को तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी।






Leave a comment