07orai08 07orai09उरई। ट्रक के टक्कर मारने से बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र घायल हो गये जिन्हें गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उधर ट्रक चालक दुर्घटना होते ही तेजी से अपनी गाड़ी चलाते हुए भाग निकला।
प्राप्त समाचार के अनुसार निजामपुर निवासी ब्रजेश (30वर्ष) अपने पिता रामस्वरूप (55वर्ष) को बैठाकर बाइक से जा रहे थे। बस्तेपुर बंबा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने तेज रफ्तार की वजह से आगे निकलने के लिए उन्हें कट मार दिया जिससे बाइक गिर पड़ी। इसमें पिता-पुत्र दोनों घायल हो गये। इस बीच चालक ट्रक को तेज रफ्तार में दौड़ाता हुआ भाग निकला। उसका नंबर भी नोट नही किया जा सका है।
दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने थाने में फोन किया जिस पर कुठौंद थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन तत्काल मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घायल पिता-पुत्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की स्थिति में सुधार है।
उधर जालौन औरेया रोड पर सहाव मोड़ के पास बुलेरो जीप गाड़ी का गुल्ला टूट जाने से पलट गई। जीप में आधा दर्जन लोग सवार थे। गनीमत रही कि इनमें किसी को कोई चोट नही आई है।

Leave a comment