07orai05 07orai06कोंच-उरई। बीती रात यहां कस्बे की लकड़मंडी मियांगंज में एक इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में चोरों ने बहुत ही दुस्साहसिक तरीके से चैकीदार को बंधक बना कर दुकान के ताले चटका डाले लेकिन दुकान में अंदर से भी बेंड़ा पड़ा होने के कारण चोर अंदर नहीं घुस पाये। चैकीदार के अंदर से ही शोर मचा देने के बाद वहां मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई और चोर नौ दो ग्यारह हो गये। पुलिस ने भी मौके का निरीक्षण किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यहां मियांगंज के मुहाने पर ज्ञानेन्द्र सेठ की इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। दुकान के बगल में ही उनका उत्सव गृह भी संचालित है। बीती रात उनका चैकीदार जमील कमरे में सो रहा था तभी उसे खटर पटर की आवाजें आईं तो उसने आवाज लगाई और कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन चोरों ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर रखी थी लिहाजा चैकीदार कमरे में ही बंधक रहते हये चिल्लाने लगा। उसकी आवाजें सुन कर मोहल्ले के लोग निकल आये और चोरों को भागना पड़ा। सूचना पर पहुंचे सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्र त्रिपाठी ने मौके का जायजा लिया है। मौके पर ताला मय कुंडी के जमीन पर पड़ा था लेकिन दुकान में अंदर से भी बेंड़ा डाल कर रखा गया था जिसके चलते चोर अपने काम में असफल हो गये। ज्ञानेन्द्र ने तहरीर दे दी है।

Leave a comment