कोंच-उरई। नियमित रूप से दूध लेने गांव-गांव जाने वाली एक गाड़ी ने कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम चटसारी के पास सड़क किनारे पैदल जा रही एक अधेड़ महिला को ठोंक दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उपचार के लिये लहार ले जाई गई महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला सीमावर्ती मध्यप्रदेश की रहने वाली बताई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती मध्यप्रदेश के जिला भिंड के ग्राम कुदरा की रहने बाली एक अधेड़ महिला उर्मिलादेवी पत्नी पंचमसिंह सोमवार की सुबह कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम चटसारी के पास सड़क किनारे पैदल ही जा रही थी तभी वहां से गुजर रही दूध की गाड़ी जिसका नंबर यूपी 78 डीसी 3829 है, ने उस महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। इलाज के लिये उसे नजदीकी लहार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। एसओ कैलिया प्रमोदकुमार ने बताया है कि शंकरसिंह पुत्र गोविंदसिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।






Leave a comment