जालौन-उरई। तीन दिन पूर्व नगर से चोरी हुई व्यापारी की कार गुड़गांव में पुलिस चैकिंग के दौरान पकड़ी गई। हरियाणा पुलिस ने जालौन निवासी कार चालक सचिन कुमार को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चैधरयाना निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी महेश चैधरी की हुंडई आई टेन कार तीन दिन पूर्व उस समय चोरी हो गई थी, जब वह अपने साथियों सहित रात्रि लगभग 10 बजे औरय्या रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जैसे ही वह बाहर आए तो उनकी कार गायब मिली। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में कार चोरी चले जाने की सूचना दर्ज करा दी थी। उक्त कार आज हरियाणा के गुड़गांव के सेक्टर 10 के कोतवाली पुलिस ने तभी पुलिस चैकिंग को देखकर उक्त कार चालक ने कार के साथ भगाने की कोशिश की। परंतु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक सहित कार को अपने कब्जे में ले लिया। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछतांछ की तो उसने कार चोरी की बात पुलिस को बताई। वहीं, पुलिस द्वारा पूछतांछ में उसने अपना नाम सचिन कुमार निवासी जालौन बताया। वही पुलिस ने उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने जालौन कोतवाली प्रभारी लाल बहादुर सिंह यादव को इस मामले की जानकारी दी।






Leave a comment