12065564_1515048802143994_20145587447710710_nजालौन-उरई। सारंगपुर स्थित पतंगेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसके सुंदरीकरण की रूपरेखा समाज सेवियों की एक बैठक में तय की गई है।
मोहल्ला बापू साहब में वाचस्पति मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से सहयोग की रणनीति तैयार की गई। बैठक में वाचस्पति मिश्रा, सतीश सिंह सेंगर, डाॅ. शैलेंद्र सिंह सिकरवार, रामू आचार्य, सुरेंद्र शर्मा, अनिल मित्तल, राजेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, डाॅ. अंकुर शुक्ला, प्रताप वीर सिंह, बलवान सिंह, अखिलेश रूसिया, धीरेंद्र सक्सेना आदि उपस्थित थे।

Leave a comment