जालौन-उरई। भतीजे द्वारा लड़की भगा ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चिमनदुबे निवासी मुहम्मद शाहिद ने पलिस अधीक्षक एन कोलांची को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका भतीजे मुहम्मद वाहिद लगभग 15 वर्षों से उससे अलग मुहल्ला खटीकान में रह रहा है। उसका व्यापार भी अलग है। तभी से उसका अपने भाई के साथ कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं उसका भाई के यहां आना जाना भी नहीं है। उसने बताया कि पिछले दिनों उसके मुहल्ले की ही बेबा भूरी ने उसके भाई के खिलाफ उसकी पुत्री को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस अनावश्यक रूप से उसे प्रताड़ित कर रही है। जबकि पिछले कई वर्षों से उसका अपने भाई के साथ कोई संबंध नहीं हैै। न ही उसके बारे में उसे कोई जानकारी है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कोतवाली पुलिस द्वारा उसे प्रताड़ित किए जाने से रोक जाने की गुहार लगाई।






Leave a comment