कोंच-उरई। जानेमाने समाजसेवी रामप्यारे तिवारी की बहिन व शशिकांत मिश्रा की मां स्व. सरोज मिश्रा की पहली बरसी आज उनके परिजनों ने यहां बल्दाऊ धर्मशाला में दरिद्र नारायण सेवा समिति के गरीबों के बीच मनाई। गरीबों को आदर सहित भोजन कराने के बाद उन्हें कंबल और दक्षिणा जब प्रदान की तो गरीबों के चेहरे खिल उठे।
नित्य प्रति गरीबों को भोजन कराने बाली इलाके की लब्धप्रतिष्ठ सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति के सैकड़ों गरीबों को आज रामप्यारे तिवारी, शशिकांत मिश्रा ने बल्दाऊ धर्मशाला में भोजन कराने के बाद ठिठुरती सर्दी से राहत देने के लिये कंबल भी प्रदान किये। समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव व कोषाध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्रसिंह ने समिति के उद्देश्यों पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुये दान की महिमा बताई और कहा कि अपनी कमाई का एक अंश निश्चित रूप से गरीबों और जरूरतमंदों की भलाई के लिये निकालना चाहिये क्योंकि यही अंश बीज रूप में पनप कर दुखों, समस्याओं और कष्टों का निवारण तो करता ही है, परलोक भी सुधारता है। इस अवसर पर धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष केशव बबेले, मोहम्मद अहमद, हरीशंकर लोहिया, रज्जाक कुरैशी, रज्जाक अंसारी, कट्टरसिंह कुशवाहा, गोपालसिंह आदि मौजूद रहे।






Leave a comment