कोंच-उरई। कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों लावारिस हालत में दाखिल किया गया नया स्वराज ट्रैक्टर मध्यप्रदेश के टीकमगढ जनपद का निकला। उक्त ट्रैक्टर 13 नवंबर को रतनगढ़ माता मंदिर से चोरी हुआ था और 3 दिसंबर को कोंच के रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने बरामद कर कोतवाली में दाखिल करा दिया था।
गुजरी 3 दिसंबर 2015 को कोतवाल रूद्रकुमार सिंह को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रैक्टर लावारिश हालत में खड़ा देखा गया है। उन्होंने आसपास इस बात की तस्दीक करवाई कि कहीं यह ट्रैक्टर आसपास के किसी व्यक्ति का न हो लेकिन जब सब तरफ से इंकार हुआ तो उन्होंने उसे कोतवाली में दाखिल करा दिया। आज उस ट्रैक्टर को ढूंढते ढूंढते धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी ग्राम मोहनपुरा थाना पृथ्वीपुर जिला टीकमगढ कोतवाली तक जा पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक्टर उन्होंने नया खरीदा था जिसका नंबर एमपी 36 ए 6980 है, पिछली 13 नवंबर को उसका पूजन कराने वह रतनगढ माता मंदिर ले गये थे जहां से यह चोरी हो गया था और इसकी तहरीर भी उन्होंने भऊआपुरा थाने में दे दी थी। बहरहाल, कोतवाल ने उन्हें बता दिया है कि ट्रैक्टर कोर्ट से रिलीज करा लें।






Leave a comment