cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgजालौन-उरई। गांव से कस्बे में सब्जी बेंचने आए एक युवक को घर वापसी समय तीन चार नकाब पोश बदमाशो ने रास्ते में रोक लिया और जबरजस्ती कोई जहरीला तरल पदार्थ पिलाकर उसकी जेब सेे करीब नौ हजार रूपए लूट लिए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी पीड़ित बाबू सिंह कुशवाहा पुत्र मुन्ना ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह तीन दिन पूर्व अपने गांव से जालौन सब्जी बेंचने आया था। सायं करीब साढे सात बजे जब वह सब्जी बेंचकर अपने पैतृक गांव बापस जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ अज्ञात नकाब पोश बदमाशों ने उसे रोककर कोई जहरीला तरल पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोशी की हालत में पहंुच गया तभी रास्ते से गुजर रहें गांव के लोगो ने उसे बेहोशाी की हालत में देख इसकी सूचना मेरे परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मुझे सामुदायिक स्वास्थकेंद्र जालौन लाए जहां डांक्टरो ने मेरी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी रिफर कर दिया वही पीड़ित के स्वस्थ होने पर कोतवाली में आकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू की।

Leave a comment