उरई। कस्बा कदौरा में बीती रात अज्ञात कारणों से एक आॅटो पार्टस की दुकान में आग लग गई। आग से नुकसान की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर घटना की जानकारी दी है।
मोहल्ला पीर निवासी तेजसिंह पुत्र गंगा चरण की बाजार में आॅटो पार्टस की दुकान है। बीती रात वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। तभी संदिग्ध कारणों से दुकान में आग लग गई। जानकारी पर जब वह मौके पर पहुंचा तब तक आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपने आगोस में ले लिया था। घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को भी दी गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा सारा सामान खाक हो चुका था। पीड़ित दुकानदार ने खाक हुऐ सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। आग किन कारणों से लगी इसका पता नही चल सका है।






Leave a comment