जालौन-उरई। शादी के दौरान बजने वाले डीजे अब 10 बजे के बाद घ्वनि में कमी लाए। अन्यथा डीजे संचालको के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश सीओ कुलदीप सिंह ने दिए। इतना ही नही सोमवार की रात्रि में लगभग 12 बजे के बाद बजाए जा रहे डीजे का चालान भी किया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने नगर में समस्त डीजे तथा गेस्ट हाउस संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि 10बजे तक बाराती अपना टीका आदि करा कर डीजे बजा सकता है। यदि आवश्यक हुआ तो वह इसके बाद टीका आदि करा सकता है। लेकिन उनके डीजे की घ्वनि बिल्कुल कम होनी चाहिए अगर कोई भी कानून का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो डीजे तथा गेस्ट हाउस संचालाकों के खिलाफ कडी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं उन्होने सोमवार की रात्रि भ्रमण करते हुए लगभग 12 बजे एक तेज आवाज में बजने वाले डीजे को कोतवाली में खडा करवाया तथा उसका चालान कर सीज कर दिया। जिससे नगर में संचालित डीजे घारकों में हडकंप मचा हुआ है।






Leave a comment