20151208_125049 IMG-20151208-WA0003रामपुरा-उरई। रामपुरा गोहन मार्ग पर टीहर के नहर पुल के पास तीन जेब कतरों ने एक बाबा की जेब से 1600 रुपये निकाल लिए। जेब कतरी का अंदाजा होते ही बाबा चिल्ला पड़ा जिस पर ग्रामीण आ गये। भीड़ देखकर जेबकतरों का एक साथी भाग निकला जबकि दो लोग भीड़ ने पकड़ लिए। लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की इसी बीच खबर पाकर पुलिस आ गई। उसने किसी तरह से जेब कतरों को भीड़ के चंगुल से निकाला। अब थाने में मामलें को रफा-दफा करने के लिए एसओ के जालौन के परिचितों के माध्यम् से सौदे की बात चल रही है।
बताया जाता है कि यह जेब कतरे दूर-दूर तक हाथ मारने जाते हैं। आज भी इन लोगों ने कई को निशाना बनाया था। लेकिन इनका जो साथी फरार होने में सफल रहा सारी रकम उसी के पास थी। इसलिए अंदाजा नही हो पा रहा कि इन लोगों ने लोगों को कितने की चपत लगाई। जब जेबकतरों को पकड़कर थाने लाया गया तब पुलिस का मिजाज गरम था लेकिन थानाध्यक्ष राजा भइया के पास इसी बीच जालौन से फोन आने शुरू हो गये जिस पर वे नरम पड़ गये। कहा जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने इसके बाद जेबकतरों से तीन हजार रुपये बाबा को दिलाकर उसे संतुष्ट कर दिया।
हालांकि थानाध्यक्ष राजा भइया ने पूंछने पर कहा कि दोनों को शक के आधार पर पकड़ लिया था। उनसे रकम भी बरामद नही हुई और न ही पूंछतांछ में कोई ऐसी बात पता चली जिससे उन्हें जेबकतरा माना जाये। इसके अलावा बाबा तहरीर देने को तैयार नही है। फिर मुकदमा कैसे दर्ज हो। बताया जाता है कि जालौन से लोग राजा भइया से बात करने के लिए चल भी पड़े हैं। ध्यान रहे कि राजा भइया पहले जालौन चैकी के इंचार्ज भी रह चुके हैं। मिलनसार स्वभाव की वजह से जालौन में उन्होंने लंबी मित्र मंडली बना ली थी। जिनका लिहाज लाजिमी हो गया है।

Leave a comment