08orai04जालौन-उरई। बिजली विभाग ने आज बकायेदारी के खिलाफ मुहिम चलाते हुए 263 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और तीन बड़े बकायेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद के नेतृत्व में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने आज मुख्य बाजार में बकायेदारी वसूलने के लिए सघन अभियान चलाया। जिसमें अधिशाषी अभियंता मीटर एमके अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता वितरण तरन वीर सिंह, सहायक अभियंता देवी सिंह, उपखंड अधिकारी संजीव कुमार और अभिषेक कुमार निरंजन व अवर अभियंता मोहन कृष्ण शामिल थे। टीम के भ्रमण की सूचना पर बाजार में खलबली मच गई और कम लोड पर ज्याद बिजली खर्च करने वाले दुकानदार शटर डाल कर भाग निकलें। हालांकि उनके भी कनेक्शन टीम ने काट दिये हैं।
आज के अभियान में टीम के द्वारा 6 लाख रुपये की बकायेदारी वसूल की गई। राजेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, अजीत कुमार, शिवम व समीम शामिल थे।

Leave a comment