जालौन-उरई। खरीददारी करने आए किसान की टप्पेबाजों ने 8 हजार रूपए से भरा बैंग उडाया। सूचना कोतवाली में दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घनौरा कला निवासी किसान घनाराम कुशवाहा खाद तथा कुछ जरूरी समान लेने के लिए जालौन आया था। तभी बस स्टैण्ड के पास अपनी साइकिल खडी कर दुकान पर सामान खरीदने लगा। तभी पहले से ही घात लगाए टप्पेबाज ने साइकिल से टंगे बैंग को उडा लिया। जिसमें 8 हजार रूपए डले हुए थे किसान ने इसकी सूचना कोतवाली में दी।






Leave a comment