08orai01न्यामतपुर-उरई। महेवा विकास खंड के भिटारी गांव में 10 दिसंबर से 51 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है जिसके लिए विराट स्तर पर भव्य तैयारियां की गई हैं। आकर्षक ढंग से तैयार किये गये यज्ञ मंडप की शोभा देखते ही बन रही है।
क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक समागम के रूप में उक्त आयोजन की रूपरेखा बनाई गई है। प्रत्येक कुंड के लिए आहूति देने हेतु अलग-अलग जजमान तय हैं। जिससे यज्ञ के लिए भरपूर सहयोग जुट सका है। महायज्ञ के साथ-साथ श्रीमद्भागवत का पारायण भी होगा। श्रीधाम वृंदावन से पधारे जाने-माने भगवताचार्य गंगाराम शास्त्री भक्तजनों को अमृत कथा का पाठ सुनायेगें। रामकथा भी होगी जिसके लिए कोटा राजस्थान से राजेश जी को बुलाया गया है।
16, 17 व 18 दिसंबर को अवधेश कुमार जी के प्रवचन होंगे। रात में रासलीला के आयोजन की व्यवस्था भी की गई है। यज्ञ की सारी व्यवस्थायें अयोध्या के महामंडलेश्वर विनैका जी महाराज की देखरेख में हो रही है। क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के पुण्य-लाभ के लिए उक्त आयोजन में उपस्थित होने की संभावना है।

Leave a comment