cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgउरई। लल्ला धाम के पास अपने मकान की छत पर लौकी तोड़ते समय गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हुए सेवा निवृत्त शिक्षक को जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गौरतलब है कि थाना आटा के बसरेही निवासी परमलाल निषाद (65वर्ष) सेवा निवृत्ति के बाद परिवार के साथ लल्ला धाम के पास मकान बनाकर रहने लगे थे। आज वे अपने मकान की छत पर लौकी तोड़ते समय गिर पड़े जिससे सुरक्षा के लिए मकान के गेट की दीवार में लगाये गये सरिये उनके शरीर में कई जगह धस गये। इसी बीच जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव को इसकी खबर मिली तो वे आनन-फानन में अपनी गाड़ी से परमलाल को जिला अस्पताल लाये जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

Leave a comment