12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का 69 वां जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी ने जोश-खरोश से मनाया। कमेटी के पदाधिकारियों ने शहीद भवन में बैठक कर पार्टी अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की और जिला अस्पताल में मरीजों को फल भी बांटे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चै. श्यामसुंदर ने कहा कि त्याग की प्रतिमूर्ति के रूप में अपने जीवन को उदाहरण बनाकर उन्होंने भारतीय संस्कृति के गौरव का परचम जिस बुलंदी पर फहराया है पार्टी और देश उस पर नाज करता है। उन्होंने कहा कि पति को राष्ट्रीय अंखडता की रक्षा के लिए बलिदान होते देखने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की सारे देश की पेशकश को शोक की अवधि में दो टूक होकर ठुकराते हुए भारतीय नारी के प्राचीन आदर्श को इस युग में भी जीवंत कर दिया। इसके लिए देश उनसे सदैव प्रेरणा लेता रहेगा। शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल द्वारा एक राय होकर उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था फिर भी उन्होंने देश के सर्वोच्च कार्यकारी पद का वरण नही किया। इतना त्याग और कौन कर सकता है।
रामेश्वर दयाल दीक्षित ने कहा कि सोनिया जी की राजनीति का एक ही उददेश्य है देश की सेवा करना। आज देश की बहुसंख्यक प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष जनता उनकी ओर फिर आशा की नजरों से निहार रही है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा हरदोई, गुलाब खां, अखिलेश चैधरी, वीरेंद्र दीक्षित, छाया पालीवाल, असगरी बेगम, अमिताभ दीक्षित, संतोष शुक्ला, के. के. गहोई, राजीव नारायण मिश्रा, अशोक सक्सेना, प्रमोद रिछारिया, दीपांशु समाधिया, उमेश पचीपुरा, राजेश तिवारी आदि ने भी विचार प्रकट किये।

Leave a comment