12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। सूखे को देखते हुए रबी फसलों की बुबाई के लिए सरकार ने प्रमाणित बीजों पर अनुदान बढ़ाकर देने की घोषणा दी है। उपनिदेशक कृषि अनिल पाठक ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गेंहूं के लिए प्रति कुंतल 1400 रुपये के स्थान पर 2000 रुपये और दलहनी जिंसों के लिए 3300 रुपये के स्थान पर 5000 रुपये अनुदान मिलेगा। पंजीकृत किसानों को गेंहू की 10 वर्ष तक की विमोचित प्रजातियों का बीज 1000 रुपये में उपलब्ध कराया जायेगा।
उपनिदेशक ने दो हैक्टेयर तक के किसानों से कहा कि वे राजकीय कृषि बीज भंडारों पर पूरी कीमत देकर या अनुदान काटकर कीमत अदा करने के बाद पोस्ट डेटेड चैक जमा करके बीज ले सकते हैं। उक्त चैक से उनके अनुदान की राशि विभाग अपने खाते में वापस कर लेगा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को डीबीटी के माध्यम् से अनुदान की धनराशि उनके खातों में सीधे भेजी जायेगी।
उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जिन किसानों ने गेंहू, चना, मटर, मसूर, राई का बीज पहले ही खरीद लिया है उनके भी खाते में निर्धारित अनुदान की रकम भेजी जायेगी।

Leave a comment