उरई। जिले के प्रत्येक विकास खंड के एक लोहिया गांव में किसानों को उनकी सहूलियत के लिए सरकार द्वारा लागू योजनाओं, अनुदान और नई तकनीक की जानकारी देने को कृषक एवं कृषि विशेषज्ञ चैपाल का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी उपनिदेशक कृषि अनिल पाठक ने दी।
श्री पाठक ने बताया कि इस क्रम में डकोर ब्लाॅक के हरदोई गूजर गांव में कृषि विज्ञान कंेद्र के वैज्ञानिक और सेवा निवृत्त अधिकारी जय नारायण तिवारी द्वारा 11 दिसंबर को आयोजित चैपाल को संबोधित किया जायेगा। जालौन ब्लाॅक में चैपाल सींगपुरा में 14 दिसंबर को होगी। इसमें भी कृषि वैज्ञानिक के साथ जय नारायण तिवारी जानकारियां देंगे। 15 दिसंबर को कुठौंद ब्लाॅक के बिजुआपुर में चैपाल होगी। जिसमें वैज्ञानिक के साथ सेवा निवृत्त अधिकारी खुमान सिंह वर्मा रहेंगे। माधौगढ़ ब्लाॅक में चैपाल ग्राम जैतपुरा में 16 दिसंबर को होगी। इसमे भी वैज्ञानिक और खुमान सिंह वर्मा किसानों को मार्ग दर्शन देंगे।
रामपुरा में चैपाल मल्लाहनपुरा गांव में 17 दिसंबर को होगी। इसमें भी कृषि वैज्ञानिक और खुमान सिंह वर्मा मौजूद रहेंगे। 18 दिसंबर को चैपाल कोंच ब्लाॅक के छिरावली में आयोजित होगी और 19 दिसंबर को नदींगांव ब्लाॅक के जैतपुरा में। इनमें कृषि वैज्ञानिक और सेवा निवृत्त अधिकारी एन.डी. निरंजन के संबोधन होंगे। महेवा ब्लाॅक की चैपाल 21 दिसंबर को रिछारा में और कदौरा ब्लाॅक की चैपाल अलीपुरा में 22 दिसंबर को होगी। इनमें कृषि वैज्ञानिक और सेवा निवृत्त अधिकारी डा. सीपी सिंह जानकारियां देंगे।






Leave a comment