0 8 से प्रारंभ होकर 18 दिसंबर तक जारी रहेंगे पंजीकरण
कोंच-उरई। जानी-मानी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् की कोंच शाखा आगामी दिनों में वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड वितरित करने की योजना पर काम कर रही है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिये ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया के तहत संस्था की ओर से
चंदकुआ चैराहे पर वाहन पंजीकरण शिविर लगाया गया है जिसमें 8 दिसंबर से प्रारंभ होकर 18 तक पंजीकरण कराया जा सकता है।
पिछले वर्षों की भांति इस बर्ष भी यातायात माह को लेकर सामाजिक संस्था वाहन चालकों की सहूलियत को ध्यान में रख कर ग्रीन कार्ड विरित करने की योजना पर आगे बढ रही है। संस्था की ओर से ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआ पर नित्य प्रति कैम्प लगाया जा रहा है जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन किये जा रहे हैं। भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम, सचिव प्रकाशचंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद सोनी के अलावा संस्थापकों में शुमार प्रांतीय पदाधिकारी प्रो. वीरेन्द्रसिंह, शशिकांत सोनी, दिनेश धुरा, रामू दुवे, मानवेन्द्र सिंह, श्रीकांत गुप्ता, अनिल कपूर आदि वहां उपस्थित रह कर पंजीकरण में सहयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष निगम ने बताया है कि आगे पुलिस के बडे अधिकारियों से समय लेकर समारोह आयोजित कर ग्रीन कार्डों का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि पंजीकरण के लिये वाहन का रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाईसेंस तथा बीमा की छाया प्रतियां एवं दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ देना होंगे तथा मूल प्रतियां मिलान के लिये साथ लाना आवश्यक है।






Leave a comment