जालौन-उरई। सड़क पर झूलते बिजली के तारों को बदलने के कारण पूरे दिन तहसील मार्ग की बिजली ठप रही जिसके कारण दुकानदार परेशान हुए तथा कामकाज प्रभावित हुआ।
कांजी हाउस से लेकर मोती मंदिर तक जर्जर बिजली के तारों के कारण दुकानदार परेशान थे। आये दिन तार टूटकर जमीन पर गिर रहे थे तथा खुले तारों के कारण कई बार दुर्घटना होते होते बची। जर्जर तारों को देखकर अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान नाराजगी व्यक्त की तथा अतिशीघ्र बंच केविल डलवाने का आदेश दिया था। अधीक्षण अभियंता के आदेश पर उप खंड अधिकारी अभिषेक कुमार ने बगैर पूर्व सूचना के तार बदलवाना शुरू कर दिये जिसके कारण तहसील मार्ग की बिजली पूरे दिन ठप रही। इस कारण दुकानदार दिन भर परेशान हुए जिससे दुकानदारों में नाराजगी रही।






Leave a comment