कोंच-उरई। सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत यहां के जाने माने चिकित्सक डॉ. आरबी जैन के जीबी हॉस्पिटल में महिलाओं के लिये निःशुल्क नसबंदी ऑपरेशन जारी हैं और प्रतिदिन तकरीबन बीस से लेकर तीस तक ऑपरेशन किये जा रहे हैं। डॉ. जैन और उनके सहयोगी डॉ. आलोक ने बताया है कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण योजना के तहत यह सुविधा केवल महिलाओं के लिये है और ऑपरेशन के साथ निःशुल्क जांचें, दवायें तथा एक हजार रूपये का भुगतान मरीज को किया जाता है, साथ ही प्रेरक को एक सौ पचास रूपये का नकद भुगतान किया जाता है।






Leave a comment