माधौगढ़-उरई। ग्राम बंगरा में मंगलवार देर रात पांच लोगों ने शराब व बीयर की दुकान पर धावा बोलकर मारपीट कर दी। बाद में झगड़ा दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी चली। झगड़े में चार लोग जख्मी हुए हैं। शराब के ठेका पर बैठने वाले सेल्समैन ने पांच लोगों के विरुद्ध लूट व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। बताया जाता है ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हुआ थी।
मंगलवार देर रात बंगरा में स्थित बीयर और शराब की दुकानों पर गांव के ही शिवम गुर्जर, राहुल, अवधेश, अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर धावा बोल दिया। आरोपी लाठी डंडा लिये हुए। हमलावरों ने शराब की दुकान पर बैठे अमरजीत व अनुज दुबे के ऊपर हमला कर दिया। हालांकि इस बीच अमरजीत व अनुज दुबे के बचाव में कुछ लोग दौड़ पड़े जिसके बाद विवाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। झगड़े में ऋषभ तिवारी, शिवम, संतोष, राहुल, अवधेश जख्मी हो गए।
शराब की दुकान में बैठने वाले सेल्स मैन अमरजीत सिंह ने शिवम, राहुल, अवधेश, अभिषेक के विरुद्ध मारपीट व लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि हमलावर 7680 रुपये की नकदी व दो पेटी शराब लूटकर ले गए। पुलिस ने अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।






Leave a comment