जालौन-उरई। ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव के लिए अभी से गोटियां बिछनी शुरू हो गई हैं। जिसके तहत क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान व मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
ब्लाॅक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मिलन एवं सम्मान समारोह स्थानीय बलदेव पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजक ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य राजेश कुमार सलौनिया द्वारा समारोह में आए हुए अतिथियों का सम्मान भी किया गया। माना जा रहा है कि राजेश कुमार सलौनिया ब्लाॅक प्रमुख के पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। उनके द्वारा उक्त मिलन व सम्मान समारोह के कार्यक्रम का आयोजन भी अपनी दावेदारी को जताने के उद्देश्य के लिए ही किया गया है। तो वहीं, सम्मान समारोह में उपस्थित सभी बीडीसी सदस्यों ने क्षेत्र के विकास के लिए राजेश कुमार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा ने किया। इस समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों के अलावा सभी पार्टियों के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिनमें विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष रविकांत द्विवेदी, डाडू महाराज, सभासद ललित शुक्ला, पप्पू चैहान, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत शाक्य, जान मुहम्मद, दयाशंकर मिश्रा पर्वतपुर, राजा सिंह सेंगर, गधेला, प्रभू दयाल भाटिया, विजय शिवहरे कुसमरा, जिला पंचायत सदस्य सहाव पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, शहजादपुरा कैलाश वर्मा, पिंटू सिहारी, मोंटू मिश्रा आदि ने प्रमुख रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तो वहीं नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों में अशोक सिंह गधेला, संजेश कुमार भिटारा, सुरेंद्र कुमार अकोढ़ी, विपिन कुमार पहाड़पुरा, विजय कुमार जगनेवा, तेजपाल सहाव, यतेंद्र कुमार खनुआं, रामप्रसाद आदि सहित तकरीबन तीन दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।






Leave a comment