माधौगढ़-उरई। क्रिकेट खेलते समय फिसल जाने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
ग्राम मिहौनी में किशोर टीम बनाकर क्रिकेट का मैच खेल रहे थे। इसी दौरान सुनील पुत्र अवधेश मैदान पर भागते हुए फिसल गया। जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में काफी चोटें आई। खबर पाकर परिजन दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में काफी हद तक सुधार है।






Leave a comment