12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर गुरुवार को खाकी वालों को शपथ दिलाई गई कि वे अपराधों पर नकेल कसने के साथ वे मानवाधिकारों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध रहते हैं। कानून के दायरे में रहते हुए अपराधियों पर कार्रवाई करेंगे। जिससे कानून के प्रति लोगों को भरोसा और बढ़े।
मानवाधिकार दिवस के मौके पर गुरुवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने अपने अधीनस्थ उप निरीक्षकों को मानवाधिकारों की रक्षा की शपथ दिलाई। मानवाधिकार शपथ का एक ही प्रारूप सभी थानों में उपलब्ध कराया गया था। थानाध्यक्षों को उसी शपथ के प्रारूप को पढ़कर सुनाना था। हाल के दिनों में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर तमाम प्रकरण सामने आये। उसी के बाद मानवाधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस खाकी वालों को संजीदा रहने का आदेश दिया गया है। जिस पर अमल करते हुए उन्हें इस बार मानवाधिकारी के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कोतवाली के अलावा जिले के अन्य थानों में मानवाधिकार शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस नई पहल को लेकर पुलिस अधिकारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इसको लेकर उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी। पुलिस अधिकारियों को मानना है कि कानून के दायरे में रहकर मानवाधिकारों का संरक्षण बेहद प्रभावी तरीके से किया जा सकता है।

Leave a comment