12065564_1515048802143994_20145587447710710_nउरई। जिलाधिकारी रामगणेश ने 13 दिसंबर को होने वाली ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना में लगे कार्मिकों से अपना दायित्व निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप संपादित करने की हिदायत दी तांकि कहीं कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने विकास भवन में आज गणना कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान उनसे कहा कि जिस तरह मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गई है उसी साख को मतगणना में भी कायम रखना होगा। किसी भी प्रकार के भ्रम या संदेह की स्थिति में मतगणना कार्मिक को उच्चाधिकारियों से मार्ग दर्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों के अभिकर्ता मतगणना में उपस्थित रहेंगे। इसलिए गणना कार्मिकों को अभिकर्ताओं में उनकी कारगुजारी की वजह से किसी तरह के संदेह की स्थिति उत्पन्न न हो पाये इसका ध्यान रखना होगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment