0 बजरंग दल ने उठाई आवाज
0 डीएम, एसपी को दिये ज्ञापन
उरई। गौ-वध में संलिप्त कसाइयों से मिली भगत के कारण उनका विरोध करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का कहर टूट रहा है जिसे सहन नही किया जायेगा। यह कहते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक अखिलेश दुबे डीहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने गोहन थानाध्यक्ष को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग दोनों अधिकारियों से की।
अखिलेश दुबे डीहा ने एसपी को बताया कि गोहन थाने के बदनपुरा में कसाइयों के रवैये की वजह से गौ-माता के वध का तांडव मचा हुआ है। गोहन के थानाध्यक्ष बृजनेश यादव को इन कसाइयों ने खरीद लिया है। जिसकी वजह से वे बदनपुरा के बजरंग दल कार्यकर्ताओं का दमन करने में लगे हुए हैं। 25 मई को राजेश दोहरे व विक्रम दोहरे के खिलाफ लूट का फर्जी मुकदमा लिखकर थानाध्यक्ष ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाने में उनके साथ मारपीट भी की। बाद में कोर्ट में यह मुकदमा फर्जी करार दिया गया और दोनों छोड़ दिये गये। रुपये के लालच में अंधे होकर थानाध्यक्ष ने यह तक नही देखा कि जिस दिन वे इनके द्वारा लूट करना दिखा रहे थे उस दिन उनके यहां फलदान का कार्यक्रम था। जाहिर है कि जिसके यहां फलदान चढ़ रहा हो वह लूट करने कैसे जा सकता है पर थानाध्यक्ष को यह बात समझ में नही आई।
अक्टूबर में सुशील पाराशर के पिता के साथ लूट हुई उसमें भी थानाध्यक्ष विक्रम को फंसाने की कोशिश करते रहे लेकिन बजरंग दल के समय पर हस्तक्षेप की वजह से उन्हें कामयाबी नही मिल पाई। गत् 18 नवबंर को बिना वारंट के गोहन पुलिस राजेश दोहरे के घर में घुस गई। राजेश मौजूद नही थे तो उनकी पत्नी मुन्नी देवी पर ही उसका गुस्सा टूट पड़ा। इसी बीच कुठौंद क्षेत्र में हुई लूट की घटना में थानाध्यक्ष गोहन एक बार फिर विक्रम, राजेश व सुंदर सिंह दोहरे को फंसाने का कुचक्र रच रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने उक्त लोगों के यहां कुठौंद पुलिस को साथ लेकर छापे मारे। बजरंग दल पहले इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर चुका है।
अखिलेश डीहा ने गोहन पुलिस और बदनपुरा के कसाइयों का नेक्सस तोड़ने के लिए बृजनेश यादव के तत्काल तबादले और उक्त दलित कार्यकर्ताओं के अवैध उत्पीड़न की जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में पुष्पेंद्र सिंह, धर्मवीर ठाकुर, आजाद शर्मा, राजू, योगेश पटेल, देव सिंह, गोपाल, अरुण चैहान ऋषि, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक सिहारी, नितिन त्रिवेदी, मोनू, सूर्यप्रताप सिंह, कार्तिकेय गुबरेले, रवि पाल आदि भी शामिल थे।







Leave a comment