उरई। दहेज लोभी पति और सास के तानों से परेशान नव विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। परिजन पहले उसे जिला अस्पताल लेकर आये लेकिन हालत संगीन होने के कारण अंततोगत्वा उसे झांसी ले जाना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी दीपक सिंह की पत्नी कल्पना (25वर्ष) पति और सास द्वारा उसके पिता से कम दहेज मिलने की बात कहकर आये दिन उसे ताना देने से पहले से ही क्षुब्ध चली आ रही थी। बुधवार को जब फिर उसे ताने सुनने को मिले तो उसका धैर्य जबाव दे गया और ताव में उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। जैसे ही कल्पना के आत्मदाह की बात ससुरालियों को पता चली उनके होश उड़ गये। आनन-फानन में उसे उठाकर वे जिला अस्पताल ले आये। लेकिन यहां डाक्टरों ने हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से हाथ खड़े कर दिये। इसके बाद उसे मेडिकल काॅलेज झांसी ले जाया गया है। हालांकि अभी भी उसकी स्थिति में सुधार नही है।






Leave a comment